Get App

Dr. Lal PathLabs का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा घटने के बावजूद 15% उछला

Dr Lal PathLabs Share Price: शेयर के लिए ब्रोकरेज की 'बाय' रेटिंग बरकरार है। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA 11 प्रतिशत बढ़ गया। मार्जिन घटकर 26.6 प्रतिशत पर आ गया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी मंजूर किया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 04, 2026 पर 4:45 PM
Dr. Lal PathLabs का शेयर बना रॉकेट, मुनाफा घटने के बावजूद 15% उछला
मार्च 2026 तिमाही में Dr. Lal PathLabs का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 702.7 करोड़ रुपये रहा।

डॉ. लाल पैथ लैब्स के शेयरहोल्डर्स के लिए 4 मई को दिन बेहद अच्छा बीता। दिन में शेयर की कीमत पिछले बंद भाव से लगभग 20 प्रतिशत तक उछली। BSE पर शेयर 1641.70 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट हिट हुआ। बाद में शेयर 15 प्रतिशत बढ़त के साथ 1573.45 रुपये पर सेटल हुआ।कंपनी ने 30 अप्रैल को तिमाही नतीजे जारी किए थे। 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर और उसके बाद शनिवार, रविवार के चलते शेयर बाजार बंद था। लिहाजा नतीजों पर निवेशकों की प्रतिक्रिया आज, सोमवार को सामने आई।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में डॉ. लाल पैथ लैब्स का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 702.7 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के रेवेन्यू 602.6 करोड़ रुपये से 16.6 प्रतिशत ज्यादा है। शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15.2 प्रतिशत गिरकर 131.3 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही में 154.8 करोड़ रुपये था।

EBITDA 11 प्रतिशत बढ़कर 186.8 करोड़ रुपये हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 169 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का मार्जिन घटकर 26.6 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले 28 प्रतिशत था। पूरे वित्त वर्ष 2025—26 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 504.8 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 2762.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Dr. Lal PathLabs देगी 4 रुपये का फाइनल डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें