Get App

Dr Reddy's का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 22500, 22600 और 22700 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 22400, 22300 और 22200 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 48600, 48800 और 49000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48100, 48200 और 48000 के स्तर पर नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 17, 2025 पर 1:13 PM
Dr Reddy's का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, आशीष बहेती के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई
Dr Reddy's पर AshishBahety.com के आशीष बहेती ने 1150 के स्ट्राइक वाली मार्च की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल बढ़त कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 56 अंकों की बढ़त और सेंसेक्स में करीब 164 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो ब्रिटानिया, विप्रो, सीडीएसएल, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, डाबर, आईओसी, बीपीसीएल, कोलगेट के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं दूसरी तरफ एमसीएक्स, मुथूट फाइनेंस, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, आईईएक्स, चंबल फर्टिलाइजर्स, डॉ रेड्डीज, केपीआईटी टेक्नोलॉजी, हुडको और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए AshishBahety.com के आशीष बहेती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 22500, 22600 और 22700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 22400, 22300 और 22200 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 48600, 48800 और 49000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48100, 48200 और 48000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें