Dr Reddys share price : नतीजों के बाद डॉ रेड्डीज में शानदार तेजी देखी जा रही है। तीसरी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 14 फीसदी घटा है लेकिन रेवेन्यू में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन का आंकड़ा भी उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश है। इसके चलते आज इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 64.80 रुपए यानी 5.60 फीसदी की तेजी लेकर 1222 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,224.50 रुपए का है।
