Credit Cards

Dreamfolks Services, सुंदरम फास्टनर्स और RBL Bank के शेयरों में शॉर्ट टर्म में हो सकती है 12% तक की कमाई

Nifty और Sensex दोनों ही पांच महीने के अपने हाई पर पहुंच गए हैं। अब दोनों ही सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई से एक फीसदी दूर रह गए हैं। Nifty Bank और Midcap Index लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। Bank Nifty के लिए 44,500 अगला रेसिस्टेंस लेवल है

अपडेटेड May 31, 2023 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
गिरावट की स्थिति में Nifty 50 के लिए 18,450 और 18,400 की रेंज में सपोर्ट दिख रहा है।

मार्केट में लगातार चौथे सेशन में तेजी का रुख जारी रहा। Nifty और Sensex दोनों ही पांच महीने के अपने हाई पर पहुंच गए हैं। अब दोनों ही सूचकांक अपने ऑल-टाइम हाई से एक फीसदी दूर रह गए हैं। Nifty Bank और Midcap Index लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। Sensex 123 अंक की तेजी के साथ 62,969 पर बंद हुआ। Nifty 50 भी 35 अंक चढ़कर 18,634 पर क्लोज हुआ। निफ्टी ने 18,442 के अपने अहम रेसिस्टेंस को पार कर लिया है। यह पॉजिटिव मार्केट सेंटिमेंट का संकेत है। हालांकि, 18,633-18,696 की रेंज में अगला सप्लाई जोन दिख रहा है, जहां हमें कुछ कंसॉलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग दिख सकती है। अगर निफ्टी इस रेंज को ब्रेक करने में कामयाब रहता है तो यह अपने ऑल-टाइम हाई की तरफ बढ़ सकता है।

गिरावट की स्थिति में Nifty 50 के लिए 18,450 और 18,400 की रेंज में सपोर्ट दिख रहा है। गिरावट की स्थिति में यह बड़ी राहत साबित होगा। इसके अलावा 18,300 का 30-डे का मूविंग एवरेज अच्छा सपोर्ट लेवल नजर आता है।

यह भी पढ़ें : ADANI PORTS का शुद्ध मुनाफा 5.1% बढ़ा, जानें ब्रोकरेज फर्मों की स्टॉक पर रणनीति


Bank Nifty अपने ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। 44,500 अगला रेसिस्टेंस लेवल है। अगर यह (Bank Nifty) इस लेवल को ब्रेक कर देता है तो इसके लिए पहले 44,700 और उसके बाद 45,000 रेसिस्टेंस लेवल होंगे। गिरावट की स्थिति में इसके लिए 44,150 और 44,000 अगला सपोर्ट जोन है। इस लेवल के टूटने पर बैंक निफ्टी में 43,700/43,400 के लेवल पर मुनाफावसूली दिख सकती है।

Swastika Investment में टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौड़ ने अगले 2-3 हफ्तों में शानदार कमाई के लिए निम्नलिखित शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है:

Dreamfolks Services

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस (LTP) 574 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 644 रुपये है। इसमें 540 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक से 12 फीसदी मुनाफा कमाया जा सकता है। लंबे कंसॉलिडेशन के बाद इस स्टॉक ने ट्रायंग्ल फॉर्मेशन पर ब्रेकआउट दिखाया है। यह हाई वॉल्यूम के साथ लिस्टिंग के दिन के अपने 550 रुपये के हाई लेवल को पार कर चुका है। इसमें इसके सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर कारोबार हो रहा है। लंबी अवधि के इनवेस्टर्स के लिए इस स्टॉक का स्ट्रक्चर बहुत फायदेमंद दिखता है। मोमेंटम इंडिकेटर MACD लगातार मजबूत बना हुआ है। RSI की पॉजिशनिंग भी फेवरेबल दिख रही है।

RBL Bank

इस शेयर का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 163 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 180 रुपये है। इसमें 150 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। इसमें अगले 2-3 हफ्तों में 10 फीसदी कमाई का मौका दिख रहा है। डेली चार्ट पर इसने ट्रायंग्ल फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिया है। इस दौरान वॉल्यूम भी अच्छा रहा है। ट्रायंग्ल जैसे चार्ट पैटर्न से ब्रेकआउट को अक्सर बुलिश सिग्नल के रूप में देखा जाता है। यह बताता है कि इस शेयर में तेजी का रुख जारी रह सकता है। ब्रेकआउट के दौरान हाई वॉल्यूम से भी इस ट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है। इस शेयर का ओवरऑल स्ट्रक्चर फेवरेबल दिख रहा है। इसकी वजह यह है कि यह अपने सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर बना हुआ है। मोमेंटम इंडिकेटर RSI की पॉजिशनिंग पॉजिटिव है। MACD भी करेंट स्ट्रेंथ को सपोर्ट कर रहा है।

Sundaram Fasteners

इस स्टॉक का लास्ट ट्रेडिंग प्राइस 1,098 रुपये है। इसका टारगेट प्राइस 1,194 रुपये है। इसमें 1,050 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा। डेली चार्ट पर इस शेयर का ओवरऑल स्ट्रक्चर बहुत क्लासिकल दिख रहा है। यह पैटर्न 1,444 रुपये के टारगेट का संकेत देता है। हालांकि, इसमें 1,174 रुपये तक तेजी जारी रह सकती है। गिरावट की स्थिति में 1,050 का ब्रेकडाउन लेवल स्ट्रॉन्ग बेस का काम करेगा। ज्यादातर मोमेंटम इंडिकेटर्स पॉजिटिव दिख रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।