बाजार खुलते ही रॉकेट बना इस सरकारी कंपनी का शेयर, दो दिन में 30% उछला

लगातार दूसरे दिन इस शेयर में तेजी दिखी। बुधवार को यह एक समय 15 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी कम हुई। 11:15 बजे यह शेयर 10.54 फीसदी के उछाल के साथ 1,108 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने 19 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था

अपडेटेड May 20, 2026 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी का शेयर बीते एक साल में करीब 63 फीसदी चढ़ा है।

ड्रेजिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (डीसीआई) का शेयर 20 मई को बाजार खुलते ही रॉकेट बन गया। लगातार दूसरे दिन इस शेयर में तेजी दिखी। बुधवार को यह एक समय 15 फीसदी तक चढ़ गया था। बाद में तेजी थोड़ी कम हुई। 11:15 बजे यह शेयर 10.54 फीसदी के उछाल के साथ 1,108 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने 19 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने बाजार बंद होने के बाद नतीजों का ऐलान किया था, जिससे शेयर पर नतीजों का असर 20 मई को सुबह दिखा।

19 मई को भी शेयर 16 फीसदी चढ़ा था

Dredging Corporation of India (DCI) का शेयर 19 मई को भी 16 फीसदी चढ़ा था। इस तरह सिर्फ दो दिन में यह शेयर करीब 30 फीसदी चढ़ चुका है। कंपनी का प्रदर्शन मार्च तिमाही में शानदार रहा। उसने इस दौरान 87 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 25 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। इस साल मार्च में खत्म तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 73.2 फीसदी बढ़कर 478 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 276 करोड़ रुपये था।


EBITDA मार्च तिमाही में दोगुना से ज्यादा

कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही में दोगुना से ज्यादा बढ़कर 143 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 33 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 30 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 12 फीसदी था। अगर पूरे वित्त वर्ष की बात की जाए तो 2025-26 में कंपनी का रेवेन्यू 7.2 फीसदी बढ़कर 1,208.4 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,127.3 रुपये था।

FY2027 में 1500 करोड़ रेवेन्यू का गाइडेंस

कंपनी ने अगले वित्त वर्ष में 1,500 करोड़ रुपये रेवेन्यू का गाइडेंस दिया है। कंपनी के लिए कई चुनौतियां दिख रही हैं। फ्यूल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऑपरेशनल कॉस्ट में भी इजाफा हो रहा है। इसके अलावा कंपनी को प्राइसिंग प्रेशर का भी सामना करना पड़ रहा है। कंपनी का शेयर बीते एक साल में करीब 63 फीसदी चढ़ा है।

यह भी पढ़ें: PSU Stocks Price: इस सरकारी कंपनी का शेयर 33% चढ़ सकता है, नोमुरा ने दी खरीदने की सलाह

कमजोर बाजार में भी शेयरों को लगे पंख

डीसीआई के शेयरों में शानदार तेजी तब आई, जब शेयर बाजार में गिरावट थी। सुबह में निफ्टी और सेंसेक्स कमजोर खुले। इसमें अमेरिकी बाजारों के कमजोर संकेतों का हाथ था। सेंसेक्स एक समय 500 अंक से ज्यादा गिर गया था। हालांकि, बाद में इसमें रिकवरी आई। 11:30 बजे सेंसेक्स 0.16 फीसदी गिरकर 75,084 पर चल रहा था। निफ्टी 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,593 पर था।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।