E2E Networks Share Price: करीब आठ साल पहले लिस्ट हुई ई2ई नेटवर्क्स के शेयरों ने निवेशकों की झोली रॉकेट की स्पीड से भरी है। आज की ही बात करें तो क्लाउड इंफ्रास्ट्रचर मुहैया कराने वाली इस एसएमई के शेयर रॉकेट की स्पीड से उछलकर 20% के अपर सर्किट पर पहुंच गए। यह तेजी मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एनवीडिया के एक ऐलान के चलते आई है जिसमें इसने ई2ई नेटवर्क्स के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस ऐलान पर ई2ई नेटवर्क्स के शेयर 20% उछलकर ₹3,068.20 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली के चलते आज यह 12.91% की बढ़त के साथ ₹2,887.00 पर बंद हुआ है।
