Get App

Eicher Motors के शेयर में 8% की उछाल, नई रणनीति का दिखा असर, ब्रोकरेज ने दिया ₹5500 का टारगेट

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के शेयर गुरुवार 14 नवंबर को करीब 8 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके अच्छे तिमाही नतीजों और ग्रोथ पर फोकस करने की नई रणनीति के ऐलान के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्मों ने भी कंपनी की इस नई रणनीति को सराहा है, जिसके बाद आज इसके शेयर में फोकस में बने हुए हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2024 पर 10:27 AM
Eicher Motors के शेयर में 8% की उछाल, नई रणनीति का दिखा असर, ब्रोकरेज ने दिया ₹5500 का टारगेट
Eicher Motors Shares: नुवामा ने भी आयशर मोटर्स के शेयर की रेटिंग को बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है

Eicher Motors Share Price: रॉयल एनफील्ड बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स के शेयर गुरुवार 14 नवंबर को करीब 8 फीसदी तक उछल गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी उसके अच्छे तिमाही नतीजों और ग्रोथ पर फोकस करने की नई रणनीति के ऐलान के बाद आई है। ब्रोकरेज फर्मों ने भी कंपनी की इस नई रणनीति को सराहा है, जिसके बाद आज इसके शेयर में फोकस में बने हुए हैं। सुबह 9.44 बजे के करीब, आयशर मोटर्स के शेयर एनएसई पर करीब 7.51 फीसदी की तेजी के साथ 4,933.10 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

आयशर मोटर्स का सितंबर तिमाही में कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.3 फीसदी बढ़कर 1,100 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमानों के मुताबिक रहा। वहीं रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.6 फीसदी बढ़कर 4,263 करोड़ रुपये रहा। हालांकि यह एनालिस्ट्स के जताए 4,418 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा।

रॉयल एनफील्ड की घरेलू बिक्री में वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में 1 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को दूसरी छमाही में मजबूत सुधार की उम्मीद है। नुवामा ने कहा कि यह सुधार कंपनी की नई रणनीति से आएगा, जिसके तहत उसने मार्जिन की तुलना में ग्रोथ पर फोकस करने का फैसला किया है। कंपनी अपने क्लासिक और बुलेट जैसे मुख्य मॉडलों पर अब जोर देगी और मार्केट से मिले फीडबैक के आधार पर अपने प्रोडक्ट में बदलाव करेगी और उनके मार्केटिंग खर्च में बढ़ोतरी करेगी।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने भी कहा कि रॉयल एनफील्ड की बिक्री में तेजी के संकेत मिले हैं और उम्मीद है कि टू-व्हीलर प्रीमियम सेगमेंट में उछाल का इसको सबसे अधिक लाभ होगा। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जेफरीज को लगता है कि आयशर मोटर्स के लिए कॉम्पिटीशन का सबसे कठिन दौर पीछे छूट चुका है और जिसके चलते उसने इस शेयर 5,500 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें