EIHL Stocks: ईआईएचएल की ग्रोथ इंडस्ट्री से तेज, अभी निवेश करने पर हो सकती है मोटी कमाई

EIHL Stocks: EIHL ने कहा है कि उसका फकोस प्राइस आधारित ग्रोथ पर बना रहेगा, क्योंकि ऑक्युपेंसी काफी अच्छे लेवल पर पहुंच गई है। इससे कंपनी को रूम का टैरिफ बढ़ाने में दिक्कत नहीं आएगी। कंपनी ने 19 प्रॉपर्टीज अपने नेटवर्क में जोड़ा है, जिससे रूम्स की संख्या में 1,164 का इजाफा हुआ है

अपडेटेड Apr 03, 2025 पर 5:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईआईएचएल की वैल्यूएशंस दूसरी लग्जरी होटल कंपनियों के मुकाबले डिस्काउंट पर चल रही है।

होटल इंडस्ट्री में रौनक दिख रही है। ग्राहकों की दिलचस्पी लग्जरी और प्रीमियम प्रॉपर्टीज में बढ़ी है। इसका फायदा ईआईएचएल को मिलेगा। ईआईएचएल की बैलेंसशीट स्ट्रॉन्ग है। होटल इंडस्ट्री में रौनक फाइनेंशियल ईयर 2022-23 से लौटने लगी थी। कोविड के बाद आर्थिक गतिविधियां सामान्य स्तर पर लौट आने का फायदा होटल इंडस्ट्री को मिला था। तब से डोमेस्ट्रिक ट्रैवल लगातार बढ़ रहा है। स्टार होटल्स में शादी-ब्याह करने में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। कॉर्पोरेट मीटिंग्स और इवेंट्स में भी इजाफा हुआ है। इसका फायदा होटल कंपनियों को मिला है। महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजना का भी पॉजिटिव असर पड़ा है।

बढ़ते हवाई सेवा नेटवर्क से होटल इंडस्ट्री को फायदा

सरकार दूसरे दर्जे के शेयरों के बीच हवाई सेवाएं बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसके लिए नए एयरपोर्ट्स बनाए जा रहे हैं। टियर-2 शहरों के एयरपोर्ट्स की क्षमता बढ़ाई जा रही है। एक्सप्रेसवे और हाईवेज नेटवर्क के विस्तार से भी होटल इंडस्ट्री को फायदा हो रहा है। एचवीएस एनरॉक के मुताबिक, FY25 की तीसरी तिमाही में होटल सेक्टर में रेवेन्यू पर एवलेबल रूम (PAR) की ग्रोत 14-16 फीसदी रही। ऑक्युपेंसी बढ़कर 65-67 फीसदी पहुंच गई। एवरेज रूम रेंट 9-11 फीसदी बढ़कर 9,000 रुपये पहुंच गया।


ईआईएचएल की ऑक्युपेंसी 79 फीसदी तक पहुंची

होटल इंडस्ट्री से जुड़ी संस्था Horwath का मानना है कि मीडियम टर्म में डिमांड की सीएजीआर 9-11 फीसदी रह सकती है। यह सप्लाई की 6-8 फीसदी ग्रोथ के मुकाबले ज्यादा है। EIHL की ग्रोथ इंडस्ट्री की ग्रोथ से थोड़ी ज्यादा है। FY25 की तीसरी तिमाही में पर एवलेबल रूम (PAR) की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 16 फीसदी रही। EIHL की ऑक्युपेंसी 79 फीसदी रही, जबकि ARR की ग्रोथ 16 फीसदी रही। लोगों की इनकम बढ़ रही है। विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उनकी दिलचस्पी प्रीमियम और लग्जरी होटल में होती है।

प्राइस आधारित ग्रोथ पर कंपनी का फोकस

EIHL ने कहा है कि उसका फकोस प्राइस आधारित ग्रोथ पर बना रहेगा, क्योंकि ऑक्युपेंसी काफी अच्छे लेवल पर पहुंच गई है। ईआईएचएल ने कहा है कि इस साल जनवरी और फरवरी में डिमांड स्ट्रॉन्ग बनी रही। यह होटल कंपनी स्ट्रॉन्ग डिमांड का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने 19 प्रॉपर्टीज अपने नेटवर्क में जोड़ा है, जिससे रूम्स की संख्या में 1,164 का इजाफा हुआ है। कंपनी अपने दोनों ब्रांड्स Oberoi (लग्जरी) और Trident (प्रीमियम सेगमेंट) में रूम की संख्या बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें: Trump Tariff: ट्रंप ने आखिकार इंडिया पर लगाया टैरिफ, जानिए उन कंपनियों को जिन पर ज्यादा असर पड़ेगा

क्या आपको निवेश करना चाहिए?

EIHL के शेयरों में FY26 की अनुमानित अर्निंग्स के 20 गुना EV/EBIDTA पर ट्रेडिंग हो रही है। ईआईएचएल की वैल्यूएशंस दूसरी लग्जरी होटल कंपनियों के मुकाबले डिस्काउंट पर चल रही है। यह इंडियन होटल्स कंपनी के मुकाबले 43 फीसदी डिस्काउंट पर है, जबकि आईटीसी होटल्स के मुकाबले 33 फीसदी डिस्काउंट पर है। इस आधार पर ईआईएचएल के शेयरों की वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लगती है। इनवेस्टर्स इस स्टॉक में निवेश बढ़ा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।