Get App

Elecon Engineering का शेयर धड़ाम, Q3 में मुनाफा गिरने से 16% लुढ़का

Elecon Engineering Share Price: रेवेन्यू 4.3 प्रतिशत की ​बढ़ोतरी के साथ 551.7 करोड़ रुपये हो गया। एलिकॉन इंजीनियरिंग के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नरसिम्हन रघुनाथन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी सितंबर 2006 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी

Ritika Singhअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 5:04 PM
Elecon Engineering का शेयर धड़ाम, Q3 में मुनाफा गिरने से 16% लुढ़का
Elecon Engineering में सितंबर 2025 तिमाही के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.27 प्रतिशत हिस्सा था।

एलिकॉन इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के शेयरों में 9 जनवरी को दिन में 17 प्रतिशत तक की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। BSE पर शेयर 415.30 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग 16 प्रतिशत गिरावट के साथ 423.15 रुपये पर सेटल हुआ। एक दिन पहले कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 33 प्रतिशत गिरकर 72 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 107.5 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 4.3 प्रतिशत की ​बढ़ोतरी के साथ 551.7 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 528.9 करोड़ रुपये था।

एलिकॉन इंजीनियरिंग कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में यह भी कहा है कि उसके चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नरसिम्हन रघुनाथन ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसे मंजूर भी कर लिया है। यह इस्तीफा 31 जनवरी 2026 से प्रभावी है।

3 महीनों में Elecon Engineering शेयर 30 प्रतिशत नीचे

एलिकॉन इंजीनियरिंग कंपनी का मार्केट कैप 9500 करोड़ रुपये रह गया है। शेयर 3 महीनों में 30 प्रतिशत नीचे आया है। वहीं 5 साल में लगभग 1600 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में सितंबर 2025 तिमाही के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.27 प्रतिशत हिस्सा था। एलिकॉन इंजीनियरिंग सितंबर 2006 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। अक्टूबर 2025 में इसके शेयर के लिए एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 'बाय' रेटिंग के साथ 750 रुपये प्रति शेयर का टारगेट सेट किया था। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,871.12 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 340.03 करोड़ रुपये रहा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें