Election Stocks : इलेक्शन के मौके पर दिग्गजों का स्टॉक सेलेक्शन, हो सकती है बंपर कमाई

Election Stocks : प्रकाश गाबा की इलेक्शन के माहौल में एक्साइड इंडस्ट्रीज में और गौरांग शाह की सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड में निवेश की सलाह है

अपडेटेड May 28, 2024 पर 3:29 PM
Story continues below Advertisement
गौरांग शाह की सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स में लंबे नजरिए से निवेश की सलाह है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Election Stocks : इस समय देश चुनावी रंग में रंगा हुआ है। देश चुनावी खुमार में डूब चुका है। इसी रंग में CNBC-आवाज़ भी सराबोर है। CNBC-आवाज़ की हमेशा से कोशिश रही है कि देश में कोई भी रंग चढ़ा है आपको हर कीमत पर फायदा होना चाहिए। इसी सोच के साथ आज फिर लेकर आए हैं इलेक्शन स्टॉक्स। Election Stocks में ये कोशिश होती है कि आपको ऐसे शेयर बताए जाएं जिनमें आप चुनाव से पहले सौदा बनाएं और नई सरकार में बड़ी कमाई के मौके बनें।

    इलेक्शन के मौके पर इस खास पेशकश में आज अपने पसंदीदा शेयर बताने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं PRAKASHGABA.COM के प्रकाश गाबा और जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के गौरांग शाह।

    प्रकाश गाबा की इलेक्शन पिक


    प्रकाश गाबा की इलेक्शन के माहौल में एक्साइड इंडस्ट्रीज में 550-600 रुपए के लक्ष्य के लिए 460 रुपए के स्टॉप लॉस के खरीदारी की सलाह है। प्रकाश का कहना है कि एक्साइड का बेसिक चार्ट पैटर्न काफी मजबूत है। यहां से एक्साइड में एक अपमूव मिलना चाहिए।

    जो वोलैटिलिटी झेल सकते हैं वो अगले कुछ दिनों में बनाएंगे बड़ा पैसा, अनुज सिंघल के सुझाए इन शेयरों पर रहे नजर

    गौरांग शाह की इलेक्शन पिक

    गौरांग शाह की सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स (इंडिया) लिमिटेड में 750 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह है। गौरांग शाह का कहना है कि ये होम डेकोर, हाउस रिनोवेशन और रियल इस्टेट से जुड़ी कंपनी है। बड़े शहरों में तो रियल एस्टेट में तेजी है ही। छोटे शहरों में भी रियल एस्टेट में अच्छी तेजी है। अगर आने वाले समय में सरकार की नीतियां लागू हो जाती हैं तो सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स जैसी कंपनियों को काफी फायदा होगा। गौरांग शाह की सेंचुरी प्लाईबोर्ड्स में लंबे नजरिए से निवेश की सलाह है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।