जो वोलैटिलिटी झेल सकते हैं वो अगले कुछ दिनों में बनाएंगे बड़ा पैसा, अनुज सिंघल के सुझाए इन शेयरों पर रहे नजर

अरविंदो फार्मा पर ब्रोकरेज बुलिश हैं। इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए BoFA Sec ने 1350 रुपए का टारगेट दिया है। गोल्डमैन सैच्स ने भी स्टॉक में 1325 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है। चौथी तिमाही में नाल्को के नतीजे भी अच्छे रहे हैं। मार्च 2022 के बाद सबसे ज्यादा EBITDA देखने को मिला है

अपडेटेड May 28, 2024 पर 8:36 PM
Story continues below Advertisement
पिछले 3 हफ्ते से LTIM में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 200 WMA के सपोर्ट में अच्छी खरीदारी आई है। 100 WMA पार होने के कगार पर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग ए़डीटर अनुज सिंघल में आज के आपने कमाई वाले शेयरों के बारे में बताते हुए कहा कि अब अगले 6 दिन ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स के नाम रहेंगे। अगर आप वोलैटिलिटी नहीं झेल सकते तो आज ही बाहर हो जाएं। जो वोलैटिलिटी झेल सकते हैं वो बड़ा पैसा बनाएंगे। बाजार में तेज इंट्राडे पुलबैक आते रहेंगे। ऐसे में आगे हमें अरविंदो फार्मा, नाल्को, LTIM और ल्यूपिन में तेजी देखने को मिल सकती है।

    अरविंदो फार्मा पर फोकस (ग्रीन सिगनल) : अनुज का कहना है कि अरविंदो फार्मा पर ब्रोकरेज बुलिश हैं। इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए BoFA Sec ने 1350 रुपए का टारगेट दिया है। गोल्डमैन सैच्स ने भी स्टॉक में 1325 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की राय दी है। चौथी तिमाही में कंपनी की मार्जिन ग्रोथ में उम्मीद से बेहतर 22% पर रही है। हालांकि इसके 21% पर रहने का अनुमान किया गया था। Eugia Unit III में दिक्कतों के बावजूद अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी को कई ग्रोथ इंजन का फायदा मिला है। PLI इंसेटिव से ऊंचे ग्रॉस मार्जिन में मदद मिली है। Goldman Sachs का कहना है कि FY 25 में 21-22% EBITDA मार्जिन की उम्मीद है।

    नाल्को पर फोकस (ग्रीन सिगनल) : चौथी तिमाही में नाल्को के नतीजे अच्छे रहे हैं। मार्च 2022 के बाद सबसे ज्यादा EBITDA देखने को मिला है। एल्युमिना के कम दाम की वजह से रेवेन्यू फ्लैट रहा है। कैप्टिव कोल माइन की वजह से उम्मीद से बेहतर EBITDA देखने को मिला है। चौथी तिमाही में EBITDA 44.5% बढ़कर 1108 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, मुनाफा 101% उछलकर 997 करोड़ रुपए पर आ गया है। 427 करोड़ रुपए के एकमुश्त आय से मुनाफे में ज्यादा बढ़त हुई है। मार्जिन 20.9% से बढ़कर 31% पर आ गई है।


    LTIM : पिछले 3 हफ्ते से LTIM में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 200 WMA के सपोर्ट में अच्छी खरीदारी आई है। 100 WMA पार होने के कगार पर है। कल 76% ज्यादा डिलिवरी उठी थी। पिछले 5 सत्रों से 58% की औसत डिलिवरी देखने को मिली है। स्टॉक के भाव 1 महीने के ऊपरी स्तरों पर है। तीन दिनों के लॉन्ग के बाद कल शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

    अगले कुछ दिन हर गिरावट में खरीदारी करें और ऊपर मुनाफवसूली भी करें : अनुज सिंघल

    ल्यूपिन (LUPIN): ल्यूपिन पिछले 4 महीने से ये शेयर छोटी रेंज में है। निचले स्तरों से डिलिवरी खरीदारी दिख रही है। कल 6.5 लाख से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी देखने को मिली। कल डेली चार्ट पर 50 SMA पार हो गया। स्टॉक एक साल के शिखर पर है। कल वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी थी।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।