Get App

Electro Force (India) IPO: स्टॉक 7.6% के प्रीमियम पर लिस्ट, कुछ ही देर में लगा अपर सर्किट

Electro Force (India) IPO Listing: कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग, स्विचगियर और अलाइड इंडस्ट्रीज के लिए इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और मेटल/प्लास्टिक कॉन्टैक्ट पार्ट्स डिजाइन व मैन्युफैक्चर करती है। इसकी वसई, महाराष्ट्र में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है, जो ​कि लीज पर है। 80.68 करोड़ रुपये का IPO 19 से 21 दिसंबर के बीच ओपन रहा था।

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 4:24 PM
Electro Force (India) IPO: स्टॉक 7.6% के प्रीमियम पर लिस्ट, कुछ ही देर में लगा अपर सर्किट
IPO के लिए प्राइस बैंड 93 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स था।

Electro Force (India) का शेयर 27 दिसंबर को NSE SME इंडेक्स पर लिस्ट हो गया। कंपनी ने 100 रुपये प्रति शेयर के प्राइस पर शुरुआत की है। यह IPO के 93 रुपये के प्राइस बैंड से करीब 7.6 प्रतिशत ज्यादा है। दिन के दौरान शेयर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105 रुपये के हाई तक गया और अपर सर्किट लग गया। Electro Force (India) Limited इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइटिंग, स्विचगियर और अलाइड इंडस्ट्रीज के लिए इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स और मेटल/प्लास्टिक कॉन्टैक्ट पार्ट्स डिजाइन व मैन्युफैक्चर करती है। यह क्वालिटी टेस्टिंग, पैकेजिंग, असेंबली, सेकेंडरी ऑपरेशंस और लॉजिस्टिक्स सर्विसेज भी उपलब्ध कराती है।

80.68 करोड़ रुपये का Electro Force (India) IPO 19 से 21 दिसंबर के बीच ओपन रहा था। इसके लिए प्राइस बैंड 93 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स था। यह 4.28 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 2.12 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 6.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। पब्लिक इश्यू में 55.80 करोड़ रुपये के 60 लाख नए शेयर जारी किए गए। साथ ही 24.88 करोड़ रुपये वैल्यू के 26.75 लाख शेयरों का OFS (Offer for Sale) रहा।

Shanti Spintex IPO: शेयर 8.6% के प्रीमियम पर लिस्ट, तुरंत लग गया अपर सर्किट

2010 में इनकॉरपोरेट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें