IDFC First Bank: Q2 रिजल्ट्स के बाद स्टॉक में पैसा लगाएं या नहीं? ब्रोकरेज की क्या है रेटिंग

Emkay Global Financial ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि IDFC First Bank की मजबूत ग्रोथ और स्थिर मार्जिन बरकरार हैं, जिनके पीछे बेहतर एसेट प्राइसिंग का प्रमुख योगदान है। हालांकि अन्य आय कम रहने और ऑपरेशनल कॉस्ट जस की तस रहने से अर्निंग्स, अनुमान से कम रही। ब्रोकरेज का कहना है कि ऐसे कई सारे फैक्टर्स पर गौर करने के बाद वह IDFC First Bank को लेकर पॉजिटिव है

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 8:12 AM
कई सारे फैक्टर्स पर गौर करने के बाद ब्रोकरेज, IDFC First Bank को लेकर पॉजिटिव है।

IDFC First Bank के स्टॉक में दम है और यह आगे अच्छी वृद्धि देख सकता है। बैंक के सितंबर 2023 तिमाही के अच्छे नतीजों को देखने के बाद एक्सपर्ट्स का भरोसा इस स्टॉक में बढ़ा है। ब्रोकरेज फर्म Emkay Global Financial ने IDFC First Bank के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 98 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। IDFC First Bank का मुनाफा सितंबर 2023 तिमाही में सालाना आधार पर 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 751 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 556 करोड़ रुपये था। बैंक के कस्टमर डिपॉजिट सालाना आधार पर 44% बढ़कर 1,64,726 करोड़ रुपये के हो गए, वहीं लोन और एडवांस 26 प्रतिशत बढ़कर 1,83,236 करोड़ रुपये पर पहुंच गए।

Emkay Global Financial ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि IDFC First Bank की मजबूत ग्रोथ और स्थिर मार्जिन बरकरार हैं, जिनके पीछे बेहतर एसेट प्राइसिंग का प्रमुख योगदान है। हालांकि अन्य आय कम रहने और ऑपरेशनल कॉस्ट जस की तस रहने से अर्निंग्स, अनुमान से कम रही। बैंक ने हाल ही में QIP (RWA पर 150bps) के माध्यम से पूंजी जुटाई है और इस प्रकार उसे फंडिंग लागत को नियंत्रित करने में मदद मिलनी चाहिए, जिससे मार्जिन स्थिर होगा।

पहले 96 रुपये प्रति शेयर था टार्गेट प्राइस


Emkay Global Financial का कहना है कि बैंक के अनसिक्योर्ड लोन में बढ़ते स्ट्रेस के बीच ऑपरेशनल कॉस्ट के वहीं के वहीं रहने और उच्च एलएलपी को देखते हुए FY25/26E अर्निंग्स एस्टिमेट को 7/16% घटा दिया है। लेकिन उम्मीद है कि बैंक FY24-26E के दौरान 1.3-1.4%/11-14% की हेल्दी RoA/RoE (रिटर्न ऑन एसेट्स/रिटर्न ऑन इक्विटी) डिलीवर करेगा। ब्रोकरेज का कहना है कि ऐसे कई सारे फैक्टर्स पर गौर करने के बाद वह IDFC First Bank को लेकर पॉजिटिव है और इसलिए स्टॉक के लिए रेटिंग को बाय पर बरकरार रखा जा रहा है। साथ ही टार्गेट प्राइस को 96 रुपये से बढ़ाकर 98 रुपये प्रति शेयर किया जा रहा है। 2 नवंबर को IDFC First Bank का शेयर करीब 2 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ 82 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

Deepak Fertilisers के शेयर 8% लुढ़के, Q2 में कमजोर नतीजों का असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।