एक साल में 190% बढ़ा शेयर, इस इंफ्रा कंपनी ने AI-आधारित निगरानी के लिए साइन किया MoU

Engineers India Shares Price: इंजीनियर्स इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित निगरानी के लिए डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज (Detect Technologies) के साथ एक समझौता किया है। कंपनी ने शनिवार 13 अप्रैल को जारी एक बयान में बताया कि इस तकनीक से न सिर्फ भारत और विदेशों में उसके प्रोजेक्ट्स की निगरानी की जा सकेगी, बल्कि वहां सेफ्टी से जुड़े नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा

अपडेटेड Apr 13, 2024 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
Engineers India के शेयर 12 अप्रैल को 2% गिरकर 219 रुपये के भाव पर बंद हुए

Engineers India Shares Price: इंजीनियर्स इंडिया ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) आधारित निगरानी के लिए डिटेक्ट टेक्नोलॉजीज (Detect Technologies) के साथ एक समझौता किया है। कंपनी ने शनिवार 13 अप्रैल को जारी एक बयान में बताया कि इस तकनीक से न सिर्फ भारत और विदेशों में उसके प्रोजेक्ट्स की निगरानी की जा सकेगी, बल्कि वहां सेफ्टी से जुड़े नियमों का पालन भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। कंपनी ने कहा कि इस समझौते का उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के उपायों को सुनिश्चित करना है। इसके लिए इन कार्यस्थलों पर AI-आधारित कैमरे, ड्रोन और क्लाउड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैनात किया जा सकेगा। इससे न सिर्फ कार्यस्थल पर दुर्घटनाओं और चोटों को कम किया जा सकेगा, बल्कि प्रोजेक्ट के प्रगति की निगरानी भी की जा सकेगी।

इस MoU को इंजीनियर्स इंडिया की चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्ट वर्तिका शुक्ला, डीटेक्ट टेक्नोलॉजीज के डायरेक्टर आर रामचंद्रन और चीफ बिजनेस ऑफिसर, वरुण कुमार की उपस्थित में साइन किया गया।

इंजीनियर्स इंडिया की CMD वर्तिका शुक्ला ने इस मौके पर कहा, "यह समझौता सबसे बेहतरीन सुरक्षा मानकों को लागू करने की हमारी प्रतिबद्धता को बताता है। इंजीनियर्स इंडिया का लक्ष्य इन आधुनिक तकनीकों को लाभ उठाकर सुरक्षा को बढ़ाना और जोखिमों को कम करना है।"


इंजीनियर्स इंडिया के शेयर एक साल में 191% बढ़े

इस बीच इंजीनियर्स इंडिया के शेयर 12 अप्रैल को 2 फीसदी गिरकर 219 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 57.41% फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने 191.93% का रिटर्न दिया है। इसका मौजूदा मार्केट करीह 12,280 करोड़ रुपये है।

इंजीनियर्स इंडिया ने पिछले 12 महीने में प्रति शेयर करीब 3 रुपये का डिविडेंड दिया है। मौजीदा बाजार भाव पर इसका डिविडेंड यील्ड 1.37 फीसदी है। साल 2001 से अबतक कंपनी करीब 42 बार डिविडेंड दे चुकी है।

बीते दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3.02 फीसदी बढ़कर 867.64 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 842.18 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 3.52 फीसदी बढ़कर 71.44 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़ें- Anand Rathi Wealth करेगी 370000 शेयरों का बायबैक, FY24 के लिए ₹9/शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।