बॉन्ड मार्केट में कमजोरी का रुझान बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज (Barclays) का कहना है कि जब तक शेयरों की लगातार गिरावट से फिक्स्ड इनकम वाले एसेट्स को लेकर पॉजिटिव माहौल नहीं तैयार होता है, वैश्विक बॉन्ड में गिरावट जारी रहेगी। एनालिस्ट अदय राजाध्यक्ष के नोट के मुताबिक यील्ड को लेकर ऐसा कोई जादुई स्तर नहीं है कि उस लेवल पर यह पहुंच जाए तो बायर्स फटाफट इसकी तरफ आने लगें और बॉन्ड की तेजी टिकाऊ हो जाए। अजय का मानना है कि शॉर्ट टर्म में एक ऐसी स्थिति है जिसमें बॉन्ड में शानदार तेजी दिख सकती है, अगर रिस्क वाले एसेट्स जैसे कि शेयरों में आने वाले हफ्तों में तेज गिरावट आए।
