ESDS Software Share Price: सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयर आज रॉकेट की स्पीड से उछल पड़े। उछलकर यह 5% के अपर सर्किट पर पहुंच गया। कंपनी ने एक कारोबारी दिन पहले 2 नवंबर को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद कंपनी ने लिस्टिंग के बाद पहली बार अपने रिजल्ट पेश किए थे और अब आज जब मार्केट खुला तो शेयरों ने जश्न मनाया। सितंबर तिमाही में मुनाफे में 40% और रेवेन्यू में 47% के उछाल पर शेयर झूम उठे। फिलहाल बीएसई पर यह 5% के अपर सर्किट ₹1,188.20 पर बना हुआ है।
