Essex Marine IPO Listing: सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्टर एसेक्स मरीन के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट पर एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और हर कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू 2 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹54.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹43.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि पूंजी ही 20% घट गई। लिस्टिंग के बाद आईपीओ निवेशकों और झटका तब लगा, जब शेयर और टूट गए। टूटकर यह ₹41.04 (Essex Marine Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 24% घाटे में हैं।
