Get App

Ethanol News: 2024-25 के लिए बढ़ाई गई एथेनॉल की कीमतें, क्रिटिकल मिनरल मिशन को भी मिली कैबिनेट से हरी झंडी

चीनी कंपनियों के लिए एथेनॉल की कीमतें सरकार ने बढ़ा दी है। हालांकि B हैवी मोलासेस और केन जूस से बने एथेनॉल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कैबिनेट ने क्रिटिकल मिनरल मिशन को भी मंजूरी दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 4:58 PM
Ethanol News: 2024-25 के लिए बढ़ाई गई  एथेनॉल की कीमतें, क्रिटिकल मिनरल मिशन को भी मिली कैबिनेट से हरी झंडी
लक्ष्मण रॉय ने इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि चीनी के उत्पादन में किसी भी तरह की गिरावट ना आए

चीनी कंपनियों के लिए एथेनॉल की कीमतें सरकार ने बढ़ा दी है। हालांकि B हैवी मोलासेस और केन जूस से बने एथेनॉल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। कैबिनेट ने क्रिटिकल मिनरल मिशन को भी मंजूरी दी है। सीएनबीसी-आवाज के ब्यूरो चीफ लक्ष्मण रॉय ने इस खबर पर जानकारी देते हुए कहा कि एथेनॉल की कीमतें 2024-25 के लिए बढ़ाई गई है। C हैवी मोलासेस की कीमतों में 1.69 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जबकि B और केन जून वाले एथेनॉल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।

लक्ष्मण रॉय ने इस खबर पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि चीनी के उत्पादन में किसी भी तरह की गिरावट ना आए इसलिए उन्होंने B हैवी मोलासेस और केन जून वाले एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। केन जूस के दाम 65.61 रुपए प्रति लीटर पर ही बरकरार रहेंगे। वहीं B हैवी मोलासेस के दाम 60.73 रुपये प्रति लीटर रहेगा। जबकि C हैवी मोलासेस की कीमत 56.28 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

क्रिटिकल मिनरल मिशन को मंजूरी

वहीं दूसरा महत्तपूर्ण फैसला लिया गया है जो कि इलेक्ट्रोनिकल व्हीकल में लगने वाला बैटरी में जो केमिकल का इस्तेमाल होता, फर्टिलाइजर में जो केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे 24 क्रिटिकल मिनरल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने क्रिटिकल मिनरल मिशन को मंजूरी दी है। क्रिटिकल मिनरल मिशन पर कुल 16,300 करोड़ रुपये का खर्च होगा। इस मिशन को अगले 6 सालों तक चलाया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें