Get App

EVOQ Remedies स्टॉक धड़ाम, 24% तक की दिखी गिरावट; क्या है वजह

दरअसल EVOQ Remedies ने 10 जनवरी को शेयर बाजारों को सूचना दी थी कि उसे Marlexx Pharma Inc. से 136 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। भारी ऑर्डर मिलने से निवेशक खुश हुए और शेयर में तगड़ा उछाल देखने को मिला। बढ़त को भुनाने के लिए प्रमोटर्स ने बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री कर दी। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 18 करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 15, 2024 पर 4:33 PM
EVOQ Remedies स्टॉक धड़ाम, 24% तक की दिखी गिरावट; क्या है वजह
Evoq Remedies स्टॉक पिछले दो कारोबारी सेशन में 24 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है।

BSE लिस्टेड SME सेक्टर की फार्मा कंपनी EVOQ Remedies के शेयरों में 15 जनवरी को शुरुआती कारोबार में जमकर मुनाफावसूली हुई। इसके चलते शेयर में करीब 24 प्रतिशत तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह Evoq Remedies का शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.10 रुपये पर खुला। कुछ ही देर में यह और लुढ़ककर 12.51 रुपये के लो पर आ गया। यह स्तर शेयर के पिछले बंद भाव 15.5 रुपये से करीब 24 प्रतिशत नीचे है। हालांकि बाद में शेयर थोड़ा संभला और कारोबार खत्म होने पर 13 रुपये पर सेटल हुआ।

दरअसल EVOQ Remedies ने 10 जनवरी को शेयर बाजारों को सूचना दी थी कि उसे Marlexx Pharma Inc. से 136 करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हाई क्वालिटी फार्मा प्रोडक्ट्स डिलीवर करने के लिए है। छोटी कंपनी को भारी ऑर्डर मिलने से निवेशक खुश हुए और स्टॉक खरीदने के लिए दौड़ पड़े, जिसके चलते शेयर में 20 प्रतिशत का तगड़ा उछाल देखने को मिला और अपर सर्किट लग गया। 11 जनवरी को भी शेयर में तेजी देखी गई। इस बढ़त को भुनाने के लिए प्रमोटर्स ने बड़ी हिस्सेदारी की बिक्री कर दी। उन्होंने केवल दो ट्रेडिंग सेशंस में अपनी हिस्सेदारी को 73.5 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया।

पिछले दो सत्रों में कितना नीचे आया शेयर

मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार 12 जनवरी को ट्रेडिंग के दौरान EVOQ Remedies के शेयर ने बीएसई पर 15.3 प्रतिशत तक की गिरावट देखी। कारोबार खत्म होने पर शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 15.5 रुपये पर सेटल हुआ। 12 जनवरी और 15 जनवरी की गिरावट के आधार पर Evoq Remedies स्टॉक पिछले दो कारोबारी सेशन में 27 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें