Excellent Wires and Packaging IPO Listing: पीतल और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 20 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 90 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 85.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 5.56 फीसदी घट गई। डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद टूटकर यह 80.75 रुपये (Excellent Wires and Packaging Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। बाद में कुछ रिकवरी तो हुई लेकिन दिन के आखिरी तक आईपीओ निवेशक फायदे में नहीं आ पाए और यह 81.80 रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 3.76 फीसदी घाटे में हैं।
