4.5% गिरा EV चार्जिंग कंपनी का शेयर, राकेश झुनझुनवाला की फर्म ने अचानक बेच दी 1.3% हिस्सेदारी

Exicom Tele Systems Share Price: एग्जिकॉम टेली सिस्टम्स के शेयर बुधवार 4 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 4.5 फीसदी तक लुढ़क गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की फर्म रेयर एंटरप्राइजेज ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। रेयर एंटरप्राइजेज ने एग्जिकॉम टेली के 15.85 लाख शेयरों को बेचा है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 10:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Exicom Tele Systems Shares: कंपनी के शेयर इसी साल 5 मार्च को 80% प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे

Exicom Tele Systems Share Price: एग्जिकॉम टेली सिस्टम्स के शेयर बुधवार 4 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 4.5 फीसदी तक लुढ़क गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) की फर्म रेयर एंटरप्राइजेज ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है। एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, रेयर एंटरप्राइजेज ने एग्जिकॉम टेली के 15.85 लाख शेयरों को बेचा है, जो कंपनी की करीब 1.3 फीसदी हिस्सेदारी है। इन शेयरों को 348.60 रुपये के औसत भाव पर बेचा गया है, जिससे डील की कुल वैल्यू करीब 55.25 करोड़ रुपये होती है।

सुबह 10.24 बजे, एग्जिकॉम टेली सिस्टम्स के शेयर 3.04 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। कंपनी के शेयर इसी साल 5 मार्च को शेयर बाजार में धमाकेदार तरीके से एंट्री की थी। कंपनी के शेयर 80 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए थे और तब से अबतक इसमें करीब 64 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बता दें कि एग्जिकॉम टेली, EV चार्जिंग के फील्ड में कारोबार करती है।

एग्जिकॉम को भारत के ईवी चार्जिंग सेक्टर में काफी पहले कदम रखने का लाभ मिला है। कंपनी ने बाजार में अच्छी पकड़ बना ली है। वित्त वर्ष 2024 तक के आंकडों के मुताबिक, कंपनी ने 400 से अधिक शहरों में 65,000 से अधिक चार्जर लगाए हैं। कंपनी के बड़े नेटवर्क ने इसे रेजिडेंशियल चार्जर में प्रमुख कंपनी के रूप में स्थापित किया है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 60 प्रतिशत है, और यह पब्लिक चार्जर सेगमेंट में भी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है।


इसके अलावा, सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के चलन पर जोर देना भी कंपनी के लिए एक शुभ संकेत है, जिससे इससे ग्रोथ की संभावनाओं को और बढ़ावा मिलेगा। एग्जिकॉम का मैनेजमेंट अपने EV चार्जिंग बिजनेस के भविष्य को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है और विभिन्न ऑटोमोटिव सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते चलन से उत्साहित है।

यह भी पढ़ें- GIC Re Shares: जीआईसी के शेयरों में 5% की तगड़ी गिरावट, सरकार सस्ते भाव में बेच रही कंपनी की 6.8% हिस्सेदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।