Get App

बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी, निवेशक होंगे मालामाल

Escorts Kubota के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2121 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Escorts Kubota के शेयर में 2180/2200 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 2090 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड May 17, 2023 पर 4:02 PM
बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी, निवेशक होंगे मालामाल
Torrent Power पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial Services के गौरांग शाह ने 533 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में दूसरे दिन भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी में गिरावट देखने को मिली। इंडेक्स 18200 के नीचे फिसल गया। निफ्टी बैंक में भी कमजोरी देखने को मिली। मिडकैप शेयर भी फिसलते हुए दिखाई दिये। रियल्टी,मेटल और IT सेक्टर पर सबसे ज्यादा दबाव नजर आया। सेबी को अदाणी हिंडेनबर्ग मामले की जांच पूरी करने के लिए 3 महीने का और वक्त मिला। रेगुलेटर को 14 अगस्त तक स्टेटस रिपोर्ट देनी होगी। जबकि इस मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी। इस बीच बाजार गिरावट पर बंद होने से पहले दिग्गजों ने एसबीआई, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, आईटीसी और टोरेंट पावर पर दांव लगाने की सलाह दी।

JM Financial Services के राहुल शर्मा का सस्ता ऑप्शनः SBI

JM Financial Services के राहुल शर्मा ने कहा कि एसबीआई के स्टॉक में मई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 590 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.45 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 20 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Escorts Kubota Future

rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से एस्कॉर्ट्स कुबोटा के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2180/2200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2090 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2121 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें