Stock market : 21 मार्च को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मजबूत रुख के साथ बंद हुए हैं। 23,350 के आसपास बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 557.45 अंक या 0.73 फीसदी बढ़कर 76,905.51 पर और निफ्टी 159.75 अंक या 0.69 फीसद बढ़कर 23,350.40 पर बंद हुआ है। साप्ताहिक आधार पर देखें तो ये बाजार का 4 साल से ज़्यादा समय का सबसे बेहतर कारोबारी हफ्ता रहा है। निफ्टी में सप्ताहिक आधार पर 4 फीसदी से ज़्यादा का उछाल देखने को मिला है। मिडकैप इंडेक्स में करीब 8 फीसदी उछाल आया है। अप्रैल 2020 के बाद की ये इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक बढ़त है। स्मॉल कैप इंडेक्स में करीब 9 फीसदी की तेजी रही है। येजून 2020 के बाद की सबसे बड़ी बढ़त है। इस सप्ताह बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में करीब 22 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में बढ़त देखने को मिली है।
