Get App

एफ एंड ओ मैनुअल: बड़े पैमाने पर शॉर्ट कवरिंग से सुधरा बाजार का मूड, अब सभी की निगाहें ऑल टाइम हाई पर

F&O Manual: 28 जूलाई के वीकली और जुलाई की मंथली दोनों की एक्पायरी के लिए पुट राइटिंग में काफी ओपन इंटरेस्ट बनता दिखा है। 18900 और 19000 पुट में भी बढ़त देखने को मिली है। जिससे संकेत मिलता है कि इस हफ्ते ही निफ्टी अपना ऑल टाइम हाई हासिल कर सकता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बैंक निफ्टी ने भी कल की तेजी में अपना योगदान दिया। इसमें भी समान रूप से बड़ी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 28, 2023 पर 8:44 AM
एफ एंड ओ मैनुअल: बड़े पैमाने पर शॉर्ट कवरिंग से सुधरा बाजार का मूड, अब सभी की निगाहें ऑल टाइम हाई पर
एलएंडटी फाइनेंशियल होल्डिंग्स में ओपन इंटरेस्ट में 111 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है जो तब होता है जब शेयर की कीमत में वृद्धि के साथ ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम बढ़ता है

F&O Manual: 27 जून को बाजार में तेजी आई। शुरुआती तेजी के बाद, निफ्टी नीचे गया, लेकिन सभी सेक्टरों के दिग्गज शेयरों में धीरे-धीरे सुधार होने से इंडेक्स दिन के हाई पर पहुंचने में कामयाब रहा। सेक्टोलर इंडेक्सों में बैंकिंग, फाइनेंशियल और रियल्टी सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुए थे। कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट में भी तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी के मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे।। निफ्टी दिन के अंत में 0.68 फीसदी या 126 अंक की बढ़त के साथ 18817.40 पर बंद हुआ था।

इस हफ्ते ही निफ्टी का ऑल टाइम हाई मुमकिन

बाजार जानकारों का कहना है कि गुरुवार से बुधवार के लिए हुई एक्सपायरी में बदलाव के कारण कल इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग शुरू हुई। 27 जून को कारोबार के अंत तक भारी मात्रा में शॉर्ट कवरिंग हुई। हेज्ड के संस्थापक और सीईओ राहुल घोष ने कहा कि 28 जूलाई के वीकली और जुलाई की मंथली दोनों की एक्पायरी के लिए पुट राइटिंग में काफी ओपन इंटरेस्ट बनता दिखा है। 18900 और 19000 पुट में भी बढ़त देखने को मिली है। जिससे संकेत मिलता है कि इस हफ्ते ही निफ्टी अपना ऑल टाइम हाई हासिल कर सकता है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बैंक निफ्टी ने भी कल की तेजी में अपना योगदान दिया। इसमें भी समान रूप से बड़ी मात्रा में पुट राइटिंग देखने को मिली है।

बैंक निफ्टी इंडेक्स में भी कल जोरदार तेजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें