Trade setup for today: बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी
Trade setup: निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18743 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18716 और 18672 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18831 फिर 18858 और 18902 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43811और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43693 और 43502 पर स्थित हैं
Trade setup:27 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2024.05 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1991.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की
Trade setup:28 जून को होने वाली मंथली फ्यूचर्स एंड ऑप्शन कॉन्ट्रेक्ट की एक्सपायरी से पहले 27 जून को निफ्टी 50 इंडेक्स 18800 अंक से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और मेटल शेयरों ने इस रैली का नेतृत्व किया। बीएसई सेंसेक्स 446 अंक उछलकर 63416 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 126 अंक बढ़कर 18817 पर बंद हुआ। निफ्टी ने पिछले सत्र में डोजी पैटर्न बनने के बाद डेली स्केल पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि सोमवार को डेजी टाइप कैंडल पैटर्न बनाने के बाद, मंगलवार को निफ्टी ने अच्छी वापसी की जो अल्पकालिक तेजी का संकेत हो सकता है।
निफ्टी ने 18650 के स्तर पर 20-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) पर सपोर्ट लिया है और ऊपरी स्तरों से इसमें उछाल आया है। उन्होंने आगे कहा के ये मूविंग एवरेज पहले निफ्टी के लिए सपोर्ट का काम कर चुका है और इस सपोर्ट से अक्सर उछाल आया है। ऐसे में हमें निफ्टी में अभी और तेजी की संभावना दिख रही है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 18900 पर स्थित अगले रजिस्टेंस तक जाता दिख सकता है। वहीं, नीचे की करफ इसके लिए 18650 पर तत्काल सपोर्ट दिख रहा है।
कल के कारोबार में मार्केट ब्रेड्थ भी पॉजिटिव था। जिसके चलते मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। जबकि वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5.41 फीसदी की गिरावट के साथ 3.5 साल के निचले स्तर 10.78 पर बंद हुआ था।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18743 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18716 और 18672 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18831 फिर 18858 और 18902 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43811और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43693 और 43502 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 44195 फिर 44313 और 44505 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
कॉल ऑप्शन डेटा
मंथली ऑप्शन आंकड़ों की बात करें तो 18900 की स्ट्राइक पर 1.12 करोड़ का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18900 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 15.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 18800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।
पुट ऑप्शन डेटा
18700 की स्ट्राइक पर 1.34 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 18700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 54.72 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।
हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर
इनमें Power Grid Corporation of India, Reliance Industries, Dalmia Bharat, UltraTech Cement और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 47 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें L&T Finance Holdings, Can Fin Homes, HDFC Life Insurance Company, Max Financial Services और LTIMindtree के नाम शामिल हैं।
47 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 47 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Rain Industries, Bosch, Dr Reddy's Laboratories और Aurobindo Pharma के नाम शामिल हैं।
23 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप
ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 23 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Atul, Ashok Leyland, Deepak Nitrite, Escorts और Hero MotoCorp के नाम शामिल हैं।
72 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग
ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 72 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें JK Cement, Mahanagar Gas, HDFC AMC, RBL Bank और M&M Financial Services के नाम शामिल हैं।
FII और DII आंकड़े
27 जून को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2024.05 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1991.35 करोड़ रुपए की बिकवाली की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
28 जून को NSE पर 2 स्टॉक L&T Finance Holdings और Manappuram Finance F&O बैन में हैं। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।