F&O Manual : कमजोर ग्लोबल संकेतों ने बनाया बिकवाली का दबाव, बैंक निफ्टी में भारी कॉल राइटिंग

F&O Manual : अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से वर्तमान फेडरल फंड रेट को बनाए रखने और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त के अनुमानों के चलते बैंकिंग शेयरों ने बाजारों पर बिकवाली का दबाव बना दिया। बाजार जानकारों का सुझाव है कि बैंक निफ्टी में पुट स्प्रेड शुरू करें

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 1:39 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual : एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि ट्रेडर्स को 26 अक्टूबर की एक्सपायरी में सीमित जोखिम के साथ हल्का रिटर्न कमाने के लिए पुट स्प्रेड रणनीति अपनानी चाहिए

F&O Manual : मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजार आज 18 अक्टूबर को गिरावट के साथ खुले थे। दोपहर के कारोबारी सत्र में बाजार दिन के निचले स्तरों के करीब दिख रहे हैं। बैंक, बिजली, रियल्टी और कैपिटल गुड्स शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। जबकि फार्मा और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 466.29 अंक या 0.70 फीसदी गिरकर 65,961.80 पर और निफ्टी 119.60 अंक या 0.60 फीसदी टूट कर 19,691.90 पर दिख रहा था। लगभग 1103 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं, 2030 शेयरों में गिरावट आई थी। जबकि, 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि कॉल राइटर पूरे दिन हावी रहे हैं। 19800 स्ट्राइक पर भारी कॉल राइटिंग निफ्टी के लिए बड़ा रजिस्टेंस बन गया है। एक एनालिस्ट का कहना है कि तकनीकी नजरिए से निफ्टी के लिए 50EMA या 19,600 का स्तर का निकट अवधि के लिए सपोर्ट बन गया है। जबकि ऊपर की ओर 19,850 के स्तर रजिस्टेंस दिख रहा है। आज के लिए निफ्टी को 19550 पर सपोर्ट और 19800 के स्तर पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से वर्तमान फेडरल फंड दर को बनाए रखने और ट्रेजरी यील्ड बढ़ने के अनुमानों के कारण, बैंकिंग शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि बैंक निफ्टी में ओपन इंटरेस्ट में -2.88 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जबकि कीमत में -0.43 फीसदी की गिरावट आई, जो लॉन्ग अनवाइंडिंग का संकेत है। बैंक निफ्टी पर एक्सिस का नजरिया मंदी का बना हुआ है। इसीलिए उसने अक्टूबर एक्पायरी के लिए बैंक निफ्टी में पुट स्प्रेड रणनीति की सिफारिश की है।


Daily Voice : ऑटो कंपनियों में दिखेगी जोरदार तेजी, आईटी कंपनियों पर जारी रहेगा दबाव

एक्सिस सिक्योरिटीज की 26 अक्टूबर की एक्सपायरी के लिए सुझाई गई रणनीति

एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि ट्रेडर्स को 26 अक्टूबर की एक्सपायरी में सीमित जोखिम के साथ हल्का रिटर्न कमाने के लिए पुट स्प्रेड रणनीति अपनानी चाहिए। इस पुट स्प्रेड के तहत 44500 स्ट्राइक पुट ऑप्शन का एक लॉट खरीदें और साथ ही 44,000 स्ट्राइक पुट ऑप्शन का एक लॉट बेचें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।