Get App

Faalcon Concepts IPO Listing: 53% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद टूटे शेयर, चेक करें कारोबारी सेहत

Faalcon Concepts IPO Listing: फाल्कन कॉन्सेप्ट्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में ग्लेजिंग/कर्टेन वाल्स, एलुमिनियम के दरवाजे और विंडोज, स्काईलाइट्स, कैनोपीज, फ्रेमलेस ग्लेजिंग, एमएस स्ट्रक्चर्स, स्टोन क्लैडिंग, मेटल क्लैडिंग और रूफिंग हैं। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 26, 2024 पर 5:04 PM
Faalcon Concepts IPO Listing: 53% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद टूटे शेयर, चेक करें कारोबारी सेहत
Faalcon Concepts IPO Listing: फाल्कन कॉन्सेप्ट्स का ₹12.09 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 अप्रैल तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Faalcon Concepts Share Price: फाल्कन कॉन्सेप्ट्स के शेयरों की आज BSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 71 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 62 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी 95.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 53 फीसदी से अधिक का लिस्टिंग गेन मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। हालांकि अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। टूटकर यह 90.25 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 45.56 फीसदी मुनाफे में हैं।

Faalcon Concepts IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

फाल्कन कॉन्सेप्ट्स का ₹12.09 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19-23 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 71.28 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 47.17 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 19.50 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी इक्विपमेंट्स की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।

Faalcon Concepts के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें