Get App

फीयर इंडेक्स 'India VIX' 20 महीने के निचले स्तर पर, बाजार की लगाम बुल्स के हाथों में होने के संकेत

Market: अकेले अप्रैल में अब तक VIX 20 फीसदी गिर चुका है। बता दें कि जब VIX रीडिंग कम या निचले स्तर की होती है तो इसको सकारात्मक संकेत माना जाता है। VIX रीडिंग कम होने पर माना जाता है कि आगे बाजार पर निवेशकों का विश्वास बना रहेगा और इसमें स्थिरता रहेगी। वहीं, अगर VIX की रीडिंग बड़ी होती तो माना जाता है कि निवेशक बाजार की स्थिरता को लेकर चिंतित हैं और उनको लगता है कि आगे बाजार में गिरावट हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 14, 2023 पर 10:40 AM
फीयर इंडेक्स 'India VIX' 20 महीने के निचले स्तर पर, बाजार की लगाम बुल्स के हाथों में होने के संकेत
India VIX का कम होना भी कई मामलों में जोखिम भरा साबित हो सकता है। India VIX के कम होने से कई निवेशकों में लापरवाही और आत्मसंतुष्टि के भाव आ सकते हैं और अपनी क्षमता से ज्यादा जोखिम उठा सकते हैं

Stock market: भारत के वोलैटिलिटी इंडेक्स को India VIX कहा जाता है। आमतौर पर इसको "फीयर इंडेक्स" के तौर पर भी जाना जाता है। गौरतलब है कि ये इंडेक्स इस समय अपने 20 महीने के निचले स्तर के करीब दिख रहा है। ये यह दर्शाता है कि निवेशक शेयर बाजार में आगे तेजी आने की संभावना देख रहे हैं। बताते चलें कि चूंकि India VIX अगले 30 दिनों में इंडेक्स में संभावित अस्थिरता का अंदाजा लगाता है इसी कारण से इसे फीयर इंडेक्स भी कहा जाता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह इंडेक्स अंडरलाइंग एसेट के ऑप्शन कॉन्ट्रैक्टों के भाव के आधार पर ये अंदाजा लगाता है कि अगले 30 दिनों में अंडरलाइंग एसेट के भाव में कितना उतार-चढ़ाव हो सकता है।

अप्रैल में अब तक VIX 20 फीसदी गिरा

पिछले हफ्ते, India VIX में 11.79 अंको की गिरावट देखने को मिली। ये जुलाई 2021 के बाद का सबसे निचला स्तर है। अकेले अप्रैल में अब तक VIX 20 फीसदी गिर चुका है। बता दें कि जब VIX रीडिंग कम या निचले स्तर की होती है तो इसको सकारात्मक संकेत माना जाता है। VIX रीडिंग कम होने पर माना जाता है कि आगे बाजार पर निवेशकों का विश्वास बना रहेगा और इसमें स्थिरता रहेगी। वहीं, अगर VIX की रीडिंग बड़ी होती है तो माना जाता है कि निवेशक बाजार की स्थिरता को लेकर चिंतित हैं और उनको लगता है कि आगे बाजार में गिरावट हो सकती है।

24 मार्च, 2020 को 86.63 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से इंडिया VIX 86 फीसदी तक गिर गया है। बताते चलें की 24 मार्च, 2020 को कोविड-19 आउट ब्रेक के चलते पूरी दुनिया के मार्केट क्रैश हो गए थे। पिछले साल 8.35 फीसदी की गिरावट के बाद इस साल अब तक इंडिया VIX इंडेक्स में 17.45 फीसदी की गिरावट आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें