Get App

जेरोम पॉवेल ने कह दिया कि अभी इंटरेस्ट नहीं घटाएंगे, तो क्या Sensex और Nifty में और गिरावट तय है?

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के 11 फरवरी के बयान के बाद अमेरिका सहित दुनिया के कई बाजारों में बॉन्ड यील्ड में उछाल देखने को मिला। इसका असर इंडियन स्टॉक मार्केट्स पर 12 फरवरी को देखने को मिला। मार्केट ओपन होते ही Sensex और Nifty क्रैश कर गए

Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 12, 2025 पर 10:46 AM
जेरोम पॉवेल ने कह दिया कि अभी इंटरेस्ट नहीं घटाएंगे, तो क्या Sensex और Nifty में और गिरावट तय है?
मिडकैप इंडेक्स पिछले साल सितंबर के अपने हाई से 18 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने इंटरेस्ट रेट में कमी को लेकर अपना रुख साफ कर दिया। उन्होंने 11 फरवरी को संकेत दे दिया कि वह इंटरेस्ट रेट घटाने की जल्दबाजी में नहीं हैं। इसका सीधा असर बॉन्ड यील्ड पर पड़ा। 12 फरवरी को एशियाई बाजारों में बॉन्ड यील्ड में उछाल देखने को मिला। इंडियन स्टॉक मार्केट्स में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी भारी दबाव में हैं। स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में बड़ी गिरावट दिख रही है।

आज आएगा अमेरिका में इनफ्लेशन का डेटा

पॉवेल (Jerome Powell) ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) को इंटरेस्ट रेट में कमी करने की जल्दबाजी नहीं है। जनवरी में भी उन्होंने इसी तरह का संकेत दिया था। 2024 में लगातार तीन बार इंटरेस्ट रेट में कमी करने के बाद जेरोम पॉवेल इनफ्लेशन और घटने का इंतजार करना चाहते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फेडरल रिजर्व नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इकोनॉमिक पॉलिसी को लेकर तस्वीर साफ होने का भी इंतजार करना चाहता है। इस बीच, नजरें अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा पर लगी हैं। 12 फरवरी को इनफ्लेशन का डेटा आने वाला है।

बॉन्ड्स में निवेश का आकर्षण बढ़ सकता है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें