Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर्स कंपनियों के शेयरों में आज 10 मार्च को भारी तेजी देखने को मिली। सरकार की ओर से नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर, 2026 जारी किए जाने के बाद इन कंपनियों के शेयर 17 प्रतिशत तक उछल गए। कारोबार के दौरान फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (FACT) के शेयर करीब 17 प्रतिशत तक चढ़ गए। वहीं राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (RCF) के शेयर लगभग 11.4 प्रतिशत और नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के शेयर करीब 10.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।
