Get App

FII Buying: विदेशी निवेशकों ने इन सेक्टर्स में की ताबड़तोड़ खरीदारी, जुलाई के पहले हाफ में डाले ₹15559 करोड़

FII Buying and Selling: विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर आम निवेशकों की नजर लगी रहती है कि उन्होंने किन सेक्टर्स में खरीदारी की, कौन से शेयर खरीदे। इस महीने के पहले हाफ में बात करें तो विदेशी निवेशकों ने कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में सबसे अधिक खरीदारी की तो एक सेक्टर ऐसा रहा जिसमें जून के दूसरे हाफ में बिक्री की तुलना में इस महीने के पहले हाफ में ताबड़तोड़ खरीदारी की। चेक करें विदेशी निवेशकों की खरीदारी का पैटर्न

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 21, 2026 पर 12:14 PM
FII Buying: विदेशी निवेशकों ने इन सेक्टर्स में की ताबड़तोड़ खरीदारी, जुलाई के पहले हाफ में डाले ₹15559 करोड़
FII Buying and Selling: विदेशी निवेशकों ने बेहतर वैल्यूएशन, अमेरिका–ईरान के बीच तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और AI से जुड़े शेयरों में गिरावट के चलते भारतीय मार्केट में वापसी की है।

FII Buying and Selling: पिछले महीने जून के आखिरी दो हफ्ते में नेट बायर्स होने के बाद इस महीने के पहले हाफ में FIIs (फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) यानी विदेशी निवेशकों ने भारतीय मार्केट में खरीदारी बढ़ाई। जुलाई के पहले दो हफ्तों में उन्होंने कंज्यूमर सर्विसेज, मेटल्स और माइनिंग, हेल्थकेयर, रियल्टी और फाइनेंशियल्स सेक्टर्स को अधिक पसंद किया। जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने लगभग ₹15,559 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की। इससे पहले जून के दूसरे पखवाड़े में उन्होंने ₹14,105 करोड़ का शुद्ध निवेश किया था। विदेशी निवेशकों ने बेहतर वैल्यूएशन, अमेरिका–ईरान के बीच तनाव में कमी, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और AI से जुड़े शेयरों में गिरावट के चलते भारतीय मार्केट में वापसी की है।

FIIs ने किन सेक्टर में की ताबड़तोड़ खरीदारी

जून के दूसरे हाफ में ₹3,081 करोड़ की नेट खरीदारी के बाद जुलाई के पहले हाफ में भी विदेशी निवेशकों ने कंज्यूमर सर्विसेज में ₹7,361 करोड़ का शुद्ध निवेश किया। कंज्यूमर सर्विसेज सेगमेंट एफआईआई की सबसे बड़ी पसंद बनी हुई है।

विदेशी निवेशकों का रुझान मेटल्स और माइनिंग में तेजी से बदला है। जून के आखिरी हाफ में ₹4,370 करोड़ की बिक्री के बाद इस महीने के पहले हाफ में ₹5,993 करोड़ के शेयरों की नेट खरीदारी की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें