Get App

FII Selling: भाग रहे विदेशी निवेशक? अक्टूबर में अब तक ₹58,000 करोड़ के शेयर बेचे, अब क्या होगा आगे?

FIIs Selling: विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसे निकाल रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को शुद्ध रूप से करीब 4,163 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं इस पूरे हफ्ते के दौरान उन्होंने 27,674 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। अक्टूबर महीने में अब तक लगभग हर दिन विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसों की निकासी है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 12, 2024 पर 5:26 PM
FII Selling: भाग रहे विदेशी निवेशक? अक्टूबर में अब तक ₹58,000 करोड़ के शेयर बेचे, अब क्या होगा आगे?
FIIs Selling: साल 2024 में अब तक, FIIs ने कुल 1.97 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं

FII Selling: विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार से लगातार पैसे निकाल रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने शुक्रवार 11 अक्टूबर को शुद्ध रूप से करीब 4,163 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं इस पूरे हफ्ते के दौरान उन्होंने 27,674 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। अक्टूबर महीने में अब तक लगभग हर दिन विदेशी निवेशकों ने बाजार से पैसों की निकासी है। इस महीने अबतक कुल 9 दिन कारोबार हुआ है और इन 9 दिनों वे करीब 58,394.56 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं।

इस बिकवाली के शेयर बजार में अस्थरिता बढ़ गई है। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे कारोबार हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए। 7 से 11 अक्टूबर के बीच के कारोबार हफ्ते में सेंसेक्स करीब 0.4 फीसदी और निफ्टी 0.2 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ।

हालांकि इस बीच घरेलू निवेशकों से बाजार को लगातार सपोर्ट मिलना रहा है। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने (DII) ने शुक्रवार को 3,731 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। वहीं अक्टूबर महीने में अबतक घरेलू निवेशकों ने करीब 57,792.20 करोड़ की शुद्ध खरीदारी की है।

2024 में अब तक का प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें