FIIs buying in India: लगातार कई महीनों की ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) इस महीने फरवरी में आखिरकार बिकवाली से अधिक खरीदारी की यानी कि वे नेट बायर्स बन गए। घरेलू मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद 17 महीनों में विदेशी निवेशकों ने सबसे अधिक मासिक निवेश किया। विदेशी निवेशकों ने इस महीने फरवरी में सेकंडरी मार्केट में अब तक करीब $214 करोड़ और प्राइमरी मार्केट में $29.9 करोड़ की नेट खरीदारी की यानी कि कुल मिलाकर उनका नेट इनफ्लो $244 करोड़ रहा। यह सितंबर 2024 के बाद से सबसे अधिक रहा, जब उनका निवेशक करीब $595 करोड़ पर पहुंचा था।
