सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (Market Cap or m-cap) में पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 85,582.21 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शेयर बाजार के सकारात्मक रुख के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 299.41 अंक या 0.39 प्रतिशत के लाभ में रहा। 13 जून को सेंसेक्स 77,145.46 के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।
