लगातार 14वें कारोबारी दिन निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स Nifty FMCG आज लाल रहा। इतने लंबे समय तक इस इंडेक्स में आज तक कभी गिरावट नहीं रही। इन 14 दिनों की गिरावट में निवेशकों के 2.7 लाख करोड़ रुपये साप हो गए। इससे यह संकेत मिल रहा है कि खपत बढ़ाने के लिए बजट में टैक्स से जुड़ी जिन राहतों का ऐलान हुआ था, वह थोड़े समय के लिए ही थी और अब फिर से कमजोर मांग और मार्जिन के दबाव पर मार्केट का ध्यान चला गया है। बजट के बाद शुरुआती पॉजिटिव रुझानों के बाद निफ्टी एफएमसीजी पर 3 फरवरी से दबाव बना और लगातार 14 कारोबारी दिनों में यह 11 फीसदी टूट गया।
