FMCG Sector: बाजार के फोकस में आज FMCG कंपनियां हैं। TATA CONS आज बाजार का हीरो बना हुआ है। दरअसल GOLDMAN SACHS ने कंपनी की रेटिंग को अपग्रेड किया है। साथ ही HUL, NESTLE में कमजोरी है। इस दोनों पर BofA Sec ने निगेटिव रिपोर्ट निकाली है। आइए डालते है एक नजर।
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स के रुझान पर है जिसने इसकी रेटिंग को अपग्रेड किया है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाया है। गोल्डमैन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 से वित्त वर्ष 2027 के बीच EPS (प्रति शेयर कमाई) मजबूत रहेगी। इसके अलावा कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी के चाय मार्जिन में सुधार की भी उम्मीद है। टाटा कंज्यूमर अपने कारोबार को आगे भी बढ़ा रही है। ब्रोकरेज के मुताबिक अधिग्रहण से जुड़े कर्ज कंपनी चुका रही है तो इसकी ब्याज पर नटे खर्च भी कम हो रहा है। कॉम्पटीशन से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं लेकिन गोल्डमैन का मानना है कि बुरा दौर अब गुजर चुका है। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज ने इसकी रेटिंग को न्यूट्रल से अपग्रेड कर खरीदारी कर दी है और टारगेट प्राइस भी 1040 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया है।
BofA Sec ने NESTLE की रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म (Underperform) की राय दी है और इसके लिए 2140 रुपये का टारगेट दिया है। नतीजों का अनुमान 3-5% घटाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि डिमांड में कमी, कॉस्ट बढ़ने का असर छोटी अवधि में पड़ेगा। मध्यम अवधि में ग्रोथ और मार्जिन में बैलेंस बनाना होगा। ग्रोथ आउटलुक, कॉम्पिटिशन के चलते शेयर का भाव ऊंचा है।
ब्रोकरेज फर्म BofA Sec ने रेटिंग घटाकर एचयूएल पर न्यूट्रल (Neutral) रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 2330 रुपये का टारगेट दिया है। नतीजों का अनुमान 4-5% घटाया है। महंगाई/सिकलिकल के चलते 35% पोर्टफोलियो पर असर पड़ा है। कंजम्प्शन में नरमीसे उम्मीद से कम ग्रोथ/मार्जिन संभव है। सीमित प्राइसिंग से उम्मीद से कम ग्रोथ/मार्जिन संभव है। नए सेगमेंट/चैनल भी ग्रोथ बढ़ाने की खास क्षमता नहीं रखते हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।