Get App

F&O Manual: ट्रेडर्स की है राय, बाजार में तेजी के बावजूद किसी ब्रेकआउट की उम्मीद नहीं

बैंक निफ्टी में भारी वॉल्यूम देखने को मिला है। कल के कारोबार में प्राइवेट बैंकों में खरीदारी देखने को मिली। वहीं सरकारी बैंकों में हल्की गिरावट रही। अलग-अलग सेक्टरर्स पर बात करें तो ट्रेडर्स टेलीकॉम सेक्टर को लेकर बियरिश बने हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2023 पर 12:27 PM
F&O Manual: ट्रेडर्स की है राय, बाजार में तेजी के बावजूद किसी ब्रेकआउट की उम्मीद नहीं
Trent, Max Financial Services और Tata Steel में लॉन्ग बिल्टअप देखने को मिला है

कल की तेजी के बाद आज (18 जनवरी ) के कारोबार में भी बाजार में खीरदारी देखने को मिल रही है। घरेलू और विदेशी दोनों निवेशकों की तरफ से कल हुई खरीदारी ने बाजार के सेंटीमेंट को बूस्ट दिया है। वीकली एक्सपायरी के दिन 18000-18100 के लेवल पर पुट में बड़े सौदे होते दिखे। ये दोनों लेवल अब बाजार के लिए बड़े सपोर्ट बनकर उभरे हैं। वहीं बुल्स की नजर अब 18300 के स्तर पर नजर आ रही है। हालांकि ट्रेडरों और एनालिस्टों को मार्केट में जल्दी किसी ब्रेकआउट की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

ट्रेडर्स को नान- डायरेक्शनल ट्रेड पर फोकस करने की सलाह

सेबी में पंजीकृत इनवेस्टमेंट एडवाइजर और ट्रेडर संतोष पासी (Santosh Pasi) का कहना है कि बाजार में हमें उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। ट्रेडर्स को इस समय नॉन डायरेक्शनल ट्रेड पर फोकस करना चाहिए। बतातें चलें कि नॉन डायरेक्शनल ट्रेड का मतलब ऐसे ट्रेड से होता है जो पुट और कॉल दोनों ऑप्शन में एक समान पोजीशन के साथ किया जाता है। ऐसे में बाजार के किसी एक तरफ मूव करने पर जहां एक तरफ मुनाफा होता। वहीं दूसरी तरफ घाटा होता है। ऐसे में ट्रेडर को होने वाली घाटे की भरपाई मुनाफे वाले ट्रेड से हो जाती है। हालांकि लॉस वाले सौदे में एडजस्टमेंट की जरूरत होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें