F&O Manual : न्यूट्रल ग्लोबल संकेतों के बीच हुए भारतीय इंडेक्स आज 4 सितंबर को बढ़त के साथ खुले थे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूचकांक उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच स्थिर बने रहे। आज लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे रंग में कारोबार कर रहे हैं। मेटल इंडेक्स लगभग 3 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी ऊपर दिख रहा है। लगातार पांच हफ्तों की गिरावट के बाद, निफ्टी पिछले सप्ताह हरे रंग में बंद हुआ था। इसने डेली चार्ट पर हायर क्लोजिंग के साथ एक मार्निंग स्टॉर पैटर्न बनाया है। इसे तेजी आने का संकेत माना जाता है।