Get App

Fino Payments Bank: स्मॉल फाइनेंस बैंक बनने के लिए दी गई इन-प्रिंसिपल मंजूरी पर RBI लगा सकता है रोक

दिसंबर 2025 में RBI ने Fino Payments Bank को स्मॉल फाइनेंस बैंक में कनवर्ट होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। टैक्स अधिकारियों ने GST से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में MD और CEO ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 02, 2026 पर 8:44 AM
Fino Payments Bank: स्मॉल फाइनेंस बैंक बनने के लिए दी गई इन-प्रिंसिपल मंजूरी पर RBI लगा सकता है रोक
गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद Fino Payment Bank के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केतन मर्चेंट को संगठन का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

फिनो पेमेंट्स बैंक के MD और CEO ऋषि गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद हो सकता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसे स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) बनने के लिए दी गई इन-प्रिंसिपल मंजूरी पर रोक लगा दे। पता चला है कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए RBI ने गुप्ता की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी मांगी है, और यह भी कि क्या बैंक कथित गड़बड़ियों में शामिल था। टैक्स अधिकारियों ने वस्तु एवं सेवा कर (GST) से संबंधित कानून का उल्लंघन करने के आरोप में ऋषि गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने मनीकंट्रोल को बताया, "जब तक बैंक के कथित गलत कामों में शामिल होने की बात साफ नहीं हो जाती, तब तक RBI फिनो को पेमेंट्स बैंक से SFB में बदलने की इजाजत नहीं दे सकता है।" दिसंबर 2025 में RBI ने फिनो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक में कनवर्ट होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। फिनो को SFB में कनवर्ट होने के लिए 18 महीने मिले थे।

गुप्ता को CGST और SGST अधिनियम, 2017 के सेक्शन 132(1)(a) और 132(1)(i) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। CGST का सेक्शन 132(1)(a) बिना इनवॉइस के सामान/सर्विस सप्लाई करने से जुड़ा है। SGST का सेक्शन 132(1)(i) उन मामलों से जुड़ा है, जहां टैक्स चोरी या गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस सेक्शन के तहत 5 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है।

अवैध धन की हेराफेरी के लिए मुखौटा कंपनियों का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें