Get App

Footwear stocks : जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, Khadim-Liberty Shoes में लगा 20% का अपर सर्किट

हाल ही में तमिलनाडु सरकार और जूता-चप्पल बनाने वाली ताइवान की कंपनी ने राज्य में 2,302 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है। इसके अलावा कम से कम 6 अन्य वैश्विक स्तर की बड़ी कंपनियां राज्य में अपनी यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं

Curated By: Shubham Thakurअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 4:01 PM
Footwear stocks : जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनियों के शेयरों ने भरी उड़ान, Khadim-Liberty Shoes में लगा 20% का अपर सर्किट
फुटवियर कंपनियों के शेयरों में आज दमदार रैली देखने को मिली है।

Footwear stocks : जूता-चप्पल बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में आज दमदार रैली देखने को मिली है। खादिम इंडिया (Khadim India) और लिबर्टी शूज (Liberty Shoes) दोनों ही कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। NSE पर खादिम इंडिया के शेयर 230.15 रुपये के भाव पर और लिबर्टी शूज के शेयर 267 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसके अलावा, Superhouse 18 फीसदी बढ़कर 277.30 रुपये पर पहुंच गया, जबकि मिर्जा इंटरनेशनल के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी रही और यह 54.91 रुपये पर पहुंच गया।

इसके साथ ही बाटा इंडिया, मेट्रो ब्रांड्स, श्रीलेदर्स, रिलैक्सो फुटवेयर्स और कैंपस एक्टिववियर के शेयरों में भी 2 से 7 फीसदी तक की बढ़त देखी गई है।

क्या है रैली की वजह?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nike, Adidas, Puma और Reebok जैसे ग्लोबल नॉन-लेदर फुटवियर प्लेयर्स के सप्लायर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं, जो अब चीन-प्लस-वन स्ट्रैटेजी के तहत भारत में आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें