Market cues : 12 मई को बेयर्स ने बाजार पर अपनी पकड़ और मज़बूत कर ली,जिससे Nifty लगभग 2 प्रतिशत नीचे गिर गया और 23,800–24,500 की उस सीमित दायरे को निर्णायक रूप से तोड़ दिया,जो पिछले कई हफ्तों से बना हुआ था। यह गिरावट रुपये के कमजोर होकर नए निचले स्तर पर पहुंचने,तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और FII की लगातार बिकवाली कारण हुई। इसके अलावा,इंडेक्स ने 23,400 के सपोर्ट लेवल (अप्रैल की तेजी का 50 प्रतिशत Fibonacci retracement) को भी तोड़ दिया और 8 अप्रैल को बने बुलिश गैप जोन में चला गया।
