Get App

अच्छी मजबूती के लिए निफ्टी का 23654-23707 का लेवल पार करना जरुरी, बैंक निफ्टी में ये लेवल होंगे अहम

वीरेंद्र कुमार के मुताबिक पहले रजिस्टेंस के जोन में एक्जिट करें। अच्छी मजबूती के लिए निफ्टी का 23654-23707 पार होना जरूरी है। 23707 के ऊपर होल्ड हुआ तो 23794-23850 जोन तक जाने की उम्मीद है। अगर 23376 के नीचे फिसले तो दिक्कत बढ़ेगी तब 23259-23197 भी संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2025 पर 8:35 AM
अच्छी मजबूती के लिए निफ्टी का 23654-23707 का लेवल पार करना जरुरी, बैंक निफ्टी में ये लेवल होंगे अहम
वीरेंद्र ने आगे कहा कि अगर 51174-51941 के ऊपर टिके तो 50-80 प्वाइंट के फिल्टर के साथ गिरावट में खरीदारी करें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23609-23654 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23707-23759/23794 पर है। वहीं पहला बेस 23448-23376 पर है जबकि बड़ा बेस 23318-23259/23197 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि FIIs ने शुक्रवार को पूरी तरह यू-टर्न लिया है। कैश में बिकवाली, इंडेक्स में भारी शॉर्ट बनाए। ग्लोबल मार्केट से भी कमजोर संकेत मिले जबकि क्रूड 74 पर पहुंचा। 23600-23700-23800 जोन में भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। जबकि 23500 पर अभी भी पुट राइटर्स हावी हुए। हमारा सबसे अहम एवरेज (100/200DEMA) पहले बेस पर है। पहला बेस कायम रहने तक कैलकुलेटेड रिस्क लेगकर खरीदारी करें।

वीरेंद्र कुमार के मुताबिक पहले रजिस्टेंस के जोन में एक्जिट करें। अच्छी मजबूती के लिए निफ्टी का 23654-23707 पार होना जरूरी है। 23707 के ऊपर होल्ड हुआ तो 23794-23850 जोन तक जाने की उम्मीद है। अगर 23376 के नीचे फिसले तो दिक्कत बढ़ेगी तब 23259-23197 भी संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें