Get App

Foreign Funds ने बीते 8 सत्रों में 1 अरब डॉलर से ज्यादा बिकवाली की, आगे कैसा रहेगा उनका रुख?

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा के मुताबिक, फॉरेन इनवेस्टर्स ने इंडियन मार्केट में 23 सितंबर को 2.899.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 2:17 PM
Foreign Funds ने बीते 8 सत्रों में 1 अरब डॉलर से ज्यादा बिकवाली की, आगे कैसा रहेगा उनका रुख?
मंदी की आशंका को देखते हुए इंडियन और ग्लोबल मार्केट में बिकवाली हो रही है।

विदेशी निवेशकों (Foreign Funds) ने इंडियन मार्केट में पिछले आठ सत्रों में 1 अरब डॉलर के शेयर बेचे हैं। यह हाल में विदेशी निवेशकों की सबसे बड़ी बिकवाली है। इसका असर मार्केट पर पड़ा है। माना जा रहा है कि मंदी की आशंका को देखते हुए इंडियन और ग्लोबल मार्केट में बिकवाली हो रही है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के डेटा के मुताबिक, फॉरेन इनवेस्टर्स ने इंडियन मार्केट में 23 सितंबर को 2.899.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 14 सितंबर से 22 सितंबर के बीच उन्होंने 68.61 करोड़ डॉलर के शेयर बेचे थे। सात सत्रों में उन्होंने 5 सत्रों में बिकवाली की।

यह भी पढ़ें : Tata Group की लिस्टेड कंपनियों की संख्या घटकर रह जाएगी आधी, जानिए क्या है पूरा प्लान?

जुलाई के मध्य में इंडियन इकोनॉमी से जुड़े बेहतर आंकड़े आने के बाद विदेशी फंडों ने इंडिया में खरीदारी शुरू की थी। इससे पहले वह लगातार बिकवाली कर रहे थे। अक्टूबर 2021 से जून 2022 के बीच उन्होंने 34.43 अरब डॉलर के शेयर बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें