विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (Foreign Portfolio Investors or FPI) ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजारों में 6,139 करोड़ रुपये डाले हैं। मजबूत आर्थिक वृद्धि, बाजार की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते FPI की भारतीय शेयरों में दिलचस्पी बनी हुई है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले फरवरी में FPI ने शेयरों में 1,539 करोड़ रुपये डाले थे। वहीं जनवरी में उन्होंने 25,743 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
