विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयरों में लगातार बिकवाली कर रहे हैं। जून और जुलाई में उन्होंने NSE के 3,500 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं। FPI लगातार 6 महीनों से NSE के शेयर बेच रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जनवरी में NSE शेयरों में खरीद की थी। हाल के महीनों में FPI की ओर से बिक्री के वॉल्यूम में भी उछाल देखा गया है।
