Get App

FPI ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, मई में 4 ट्रेडिंग सेशन में ही डाले 10850 करोड़ रुपये

विदेशी निवेशकों का यह निवेश देश के स्टेबल मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल, जीएसटी कलेक्शन के मजबूत आंकड़ों और कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बीच आया है। इससे पहले अप्रैल में एफपीआई ने शेयरों में 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये डाले थे

Edited By: Shubham Thakurअपडेटेड May 07, 2023 पर 4:52 PM
FPI ने भारतीय बाजार पर जताया भरोसा, मई में 4 ट्रेडिंग सेशन में ही डाले 10850 करोड़ रुपये
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) मई में अबतक भारतीय शेयर बाजारों में नेट बायर्स बने हुए हैं।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजार पर भरोसा जताया है और मई में अबतक नेट बायर्स बने हुए हैं। FPI ने पिछले चार कारोबारी सत्रों में शेयर बाजारों में 10,850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। विदेशी निवेशकों का यह निवेश देश के स्टेबल मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल, जीएसटी कलेक्शन के मजबूत आंकड़ों और कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों के बीच आया है। इससे पहले अप्रैल में एफपीआई ने शेयरों में 11,630 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये डाले थे।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि आगे चलकर रुपये में मजबूती और चौथी तिमाही के अच्छे नतीजे भारत में कैपिटल फ्लो बढ़ाने में मदद करेंगे।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर-मैनेजर रिसर्च हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘FPI देश के स्टेबल मैक्रो-इकोनॉमिक माहौल, जीएसटी कलेक्शन के मजबूत आंकड़ों और कंपनियों के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों की वजह से भारतीय बाजार में निवेश कर रहे हैं।’’ इस अवधि में एफपीआई ने डेट या बॉन्ड मार्केट से 2460 करोड़ रुपये निकाले हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें