वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी की अर्निंग ग्रोथ का बड़ा हिस्सा निवेश और खपत की मांग (investment and consumption demand) से जुड़े सेक्टरों से आएगा। इनमें फाइनेंशियल, ऑटो और मैटेरियल से जुड़े शेयरों की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी। वित्त वर्ष 2023 के नतीजों पर बात करते हुए ये बातें BNP पारिबा के अभिराम एलेस्वरपु (Abhiram Eleswarapu) ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कही हैं। इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि जरूरी कमोडिटीज की कीमतों में गिरावट के साथ ही कंपनियों के मार्जिन में वित्त वर्ष 2023 के निचले स्तरों से सुधार आने की उम्मीद है। इसके बावजूद उनको इस बात को लेकर संदेह है कि मार्जिन में यह विस्तार उम्मीद के मुताबिक रह पाएगा।
