विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजारों से 34,574 करोड़ रुपये निकाले हैं। इस तरह 2025 के पहले दो महीनों में FPI की कुल निकासी 1.12 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। ग्लोबल ट्रेड और कंपनियों की आय को लेकर चिंता के बीच FPI लगातार सेलर बने हुए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वॉटरफील्ड एडवायजर्स के सीनियर डायरेक्टर (लिस्टेड इनवेस्टमेंट) विपुल भोवर ने कहा, ‘‘भारतीय शेयरों की हाई वैल्यूएशन और कॉरपोरेट इनकम में वृद्धि को लेकर चिंताओं के कारण FPI लगातार पैसे निकाल रहे हैं।’’
