Gold-Silver Import Duty Hike: भारत सरकार द्वारा सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में की गई भारी बढ़ोतरी ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। थिंक टैंक GTRI (Global Trade Research Initiative) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले के बाद अब दुबई से आने वाले सोने की डिमांड तेजी से बढ़ सकती है। सरकार ने बेसिक कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया है, जिसके बाद भारत और दुबई के बीच गोल्ड रेट का अंतर और ज्यादा होने की उम्मीद है।
