लगातार दो माह की बिकवाली के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI or Foreign Portfolio Investors) जून में भारतीय शेयर बाजारों में एक बार फिर बायर बन गए हैं। शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच जून में FPI ने शुद्ध रूप से 26,565 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। FPI की खरीदारी बाजार या व्यापक रूप से सेक्टर बेस्ड होने के बजाय कुछ शेयरों तक केंद्रित रही है।
